चारधाम यात्रा का शुभारंभ, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुले

Barsali Times Desl
4 Min Read

उत्तरकाशी/ दिगबीर सिंह बिष्ट/19 अप्रैल 2026।
जनपद उत्तरकाशी में विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आज विधिवत शुभारंभ हो गया है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। दोनों धामों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।


गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मां गंगा के चरण पादुका स्थल पर विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना, सहस्त्रनाम पाठ , आरती आदि पूजन कार्य एवं प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की गई। शुभ मुहूर्त में ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर मां गंगा के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु ग्रीष्मकालीन प्रवास के दौरान मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।


वहीं, यमुनोत्री धाम में भी पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ कपाट खोले गए। मां यमुना के कपाट ठीक 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा।


चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही उत्तरकाशी जनपद में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, और प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आज हम सभी प्रदेश वासियों के लिए एक शुभ दिन आज अक्षय तृतीया का पवन पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए है । चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है , इस बार चारधाम यात्रा में यात्रियों का एक अलग सा उमंग देखने को मिल रहा है । चारों धामों की यात्रा व्यस्था ठीक से हो रखी है । जो कुछ कमियां होगी उसे जल्द ठीक कर दिया जायेगा।
रावल अरुण सेमवाल उपाध्यक्ष पांच मंदिर समिति गंगोत्री धाम ने बताया कि आज अक्षय तृतीया के पावन पर मां गंगा जी के कपाट ठीक 12.15 मिनट पर देश विदेशों के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। सभी श्रद्धालुओं को पुण्य सलिला मां के दर्शन हो सभी श्रद्धालु दीपावली तक मां गंगा जी दर्शन कर सकते है। राकेश सेमवाल, भागीरथी शिला के पुजारी ने बताया कि मां गंगा जी के कपाट आज पूरे विधि विधान से साथ देश विदेशों के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है । मां गंगा के प्रार्थना करते है कि इस बार की यात्रा सफल पूर्ण हो। शिव प्रकाश सेमवाल ने बताया कि सुबह 9 बजे मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम में पहुंच गई थी गंगा लहरी पाठ , सहस्त्रनाम पाठ आदि पूजा अर्चना की गई , कपाट के हजारों श्रद्धालुओं आज साक्षी बने।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *