गंगोत्री धाम में शुरू हुई बर्फबारी,कास्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें हुई साफ

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरकाशी 17, जनवरी। गंगोत्री धाम में सीजन की दुसरी बर्फबारी शुरू हो गई जिससे धाम का नजारा दिलकश को गया। मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। मौसम विभाग ने कहा था कि आने वाले एक दो दिनों में ऊंचाई क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है‌। जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में भैरव घाटी , मुखबा ,धराली , हर्षिल, बगोड़ी, झाला, सूखी टॉप ,तक बर्फबारी होने लगी है।


जब जनपद के निचले इलाकों में लंबे समय से बर्फबारी व बारिश ना होने से कास्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही । वहीं उत्तरकाशी के जंगलों में शीतकालीन सीजन में लंबे समय से आग भड़कने से आसमान में धुआं का गुब्बारा छाया है।


गौरतलब है कि पहाड़ों में दिसम्बर -जनवरी में गंगोत्री, हर्षिल, धराली आदि क्षेत्रों में दो फिट से अधिक बर्फबारी होती  थी लेकिन इस बार बर्फ दूर दूर तक देखने को नहीं मिल रही है। बरहाल मौसम विभाग के पूर्व अनुमान बताया था कि आने वाले दो दिनों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। बुधवार को गंगोत्री धाम के पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि धाम दिन को मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई है।

वही बगोरी के पूर्व प्रधान भगवान सिंह का कहना है कि लंबे समय बाद बर्फबारी देखने को मिली जिसका काश्तकारों को बड़े लंबे सभी से इंतजार था कोरी ठंड से क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे  बर्फबारी होने से नगदी फसलों को काफी फायदा होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *