गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मन्त्रोंचार के साथ खुले ।

Barsali Times Desk
2 Min Read

 


उत्तरकाशी 10, मई। विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। शुक्रवार को मां गंगा जी की उत्सव डोली प्रातः भैरोंघाटी से मां गंगा की उत्सव डोली आर्मी बैंड के धुन के साथ हजारों श्रद्धालु मां गंगा की जय जयकारों के नारे के साथ गंगोत्री धाम पहुंची हैं।


गंगोत्री धाम में गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम के साथ विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद 12:25 बजे अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा मां गंगा जी की भोग मूर्ति को मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश करने के उपरांत
गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए हैं । इस दौरान सुबह से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगा कर गंगोत्री मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया है ।

कपाट खुलने के मौके पर हजारों श्रद्धालु के अलावा जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, ऐड़ी अंशुमान पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, लोकेंद्र सिंह बिष्ट , गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल,महेश सेमवाल रवीन्द्र सेमवाल,
गंगोत्री मंदिर समिति, अशोक सेमवाल, राजेश सेमवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा,सत्ये सिंह राणा, सहित श्री पांच मंदिर समिति के पदाधिकारी समेत पांच मंदिर समिति के पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *