एक गरीब परिवार के बेटे को दिया टिकट: जीतलाल

Barsali Times Desk
2 Min Read

एक गरीब परिवार के बेटे को दिया टिकट: जीतलाल


उत्तरकाशी : नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी जीत लाल ने प्रदेश और जनपद संगठन नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश में एक ही पार्टी है जो मेरे जैसे ग़रीब बेटे को टिकट देकर पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम जनता से वोट मांगती है। पार्टी प्रत्याशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो ट्रिपल इंजन से नगरपालिका चिन्यालीसौड़ का चौमुखी विकास होगा।


जीतलाल ने कहा कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता पालिका की खाली पड़ी भूमि पर व्यवसायिक भवन निर्माण कर स्थानीय लोगों को सस्ते दरों में उपलब्ध कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। वहीं नगर की कृषि भूमि का घेरबाढ़ का कार्य किया जायेगा।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय बडोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने एक जमीनी कार्यकर्ता को टिकट दिया है। पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की टोलियां डोर टू डोर जाकर विकास के नाम नगर की पर जनता से आशीर्वाद के रूप में वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन द्वारा भाजपा को भारी समर्थन मिलने जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *