उत्तरकाशी में अतिवृष्टि होने से चिन्यालीसौड़ के गढ़वाल गाड़ में एक भैंस की मृत्यु , एक भवन क्षतिग्रस्त व एक गौशाला के अन्दर मलवा आने की खबर

Barsali Times Desk
2 Min Read

 

उत्तरकाशी 22, मई। जनपद उत्तरकाशी में दोपहर बाद लगातार बारिश और ओलावृष्टि, अतिवृष्टि होने से नुकसान की खबरें आ रही है।

पहाड़ों में मौसम का मिजाज दोपहर बाद पल-पल बदल रहा है। चार धाम यात्राशुरू होते ही जनपद मुख्यालय सहित दोपहर बाद बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है।  बुधवार को तेज बारिश , अतिवृष्टि होने से चिन्यालीसौड़ के ग्राम गढ़वाल गाड़ में नुकसान की खबर सामने आ रही है। वहीं भारी बारिश व ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से एक भवन में मलवा घुसने से एक भैंस की मौत की खबर सामने आई ।  मामले में उपजिलाधिकारी डुंडा नवाज़िश खलीक ने बताया कि बुधवार देर सायं गांव में अड़चन अतिवृष्टि से एक आवासीय भवन में मलवा घुसने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी है।

वहीं घटना के बाद पूरे गांव के लोगों ने गेंती ,बेलचा उठा कर खूद मलवा हटाने जुट गये हैं।
इधर जिला परिचालन केंद्र के मुताबिक तहसील चिन्यालीसौड़ अंतर्गत ग्राम गढ़वाल गाड में समय लगभग सांय 5:30 बजे को अत्यधिक वर्षा होने से एक भैस की मृत्यु तथा एक भवन क्षतिग्रस्त व एक एक गौशाला के अन्दर मलवा भरने की सूचना प्राप्त हुयी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *