उत्तरकाशी जिले के दो कांग्रेस विधायकों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ की भाजपा ज्वाइन,भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने करवाया पार्टी में शामिल।।

Barsali Times Desk
3 Min Read

गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवान और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया।

देहरादून प्रदेश कार्यालय पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वन मंत्री सुबोध उनियाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि नेताओं की मौजूदगी में दोनों दिग्गजों ने बीजेपी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले शुक्रवार को दोनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देकर संगठन को दोहरा झटका दिया था और अब बीजेपी का दामन थामकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।

विजयपाल उत्तरकाशी में कांग्रेस के मुख्य चेहरे थे और जमीन से जुड़े हुए नेता थे, ऐन वक्त पर बीजेपी दामन थामकर उन्होंने कांग्रेस से वर्षों पुराना अपना नाता भी खत्म कर दिया। बीजेपी में उनके आने का इंतजार कर रहे समर्थकों में खुशी की लहर है।

शनिवार को देहरादून भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व विधायक सजवान ने बीजेपी में आपने एंट्री की है।
कांग्रेस पार्टी गंगोत्री विधानसभा में कमजोर हुई है वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी संख्या में जनमत मिलेगा श्री सजवाण के साथ भाजपा में शामिल होने वाले मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजनी उनियाल,
भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष राजकेन्द्र थनवाण, ग्राम प्रधान रैथल शुशीला राणा, ग्राम प्रधान साल्ड, सभासद अजीत पंवार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा, पूर्व नगर पालिका सभासद देवराज बिष्ट , पूर्व नगर पालिका सभासद बुद्धि सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बरसाली भरत सिंह बिष्ट, जयवर्धन बिष्ट, किशन सिंह भंडारी,पूर्व महासचिव टिहरी लोकसभा युवा कोंग्रेस व प्रदेश महासचिव आई टी विभाग कोंग्रेस पार्टी सुनील रावत, पूर्व उपाध्यक्ष सोबत राणा, पूर्व ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य राघवानन्द नौटियाल, पूर्व ग्राम प्रधान लाटा अनिल रावत, विधायक निजी सचिव प्रकाश प्रताप पंवार, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि डिडसारी अनिल राणा , महेंद्र सिंह राणा, विकास रावत,पूर्व ग्राम प्रधान सालग बचेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान पाला महेश शाह सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली । इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरत राम नौटियाल एवं भटवाड़ी प्रमुख श्रीमती विनीता रावत मौजूद रहे । दूसरी ओर कांग्रेस में निराशा का माहौल है। पुरोला से मालचंद के भी बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर अब विराम लगा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *