उत्तरकाशी जनपद में धूमधाम से मनाया फूलदेई पर्व

Barsali Times Desk
2 Min Read

फूलदेई पर्व के मौके पर फूल एकत्रित करते बच्चे

उत्तरकाशी में फूलदेई पर्व की धूम —
जनपद उत्तरकाशी में आज फूलदेई पर्व का शुभारंभ हुआ बच्चो ने पारंपरिक तरीके से वसंत ऋतु का स्वागत किया और भोले को फूल चढ़ाए। देखे एक रिपोर्ट-

-चैत्र माह के शुभारंभ पर जनपद उत्तरकाशी में फूलदेई पर्व का शुभारंभ विश्वनाथ मंदिर से किया गया। इस पर्व की शुरुआत ढोल बाजों के साथ पारंपरिक गीतों के साथ किया गया। फूलदेई पर्व पर बालिकाएं टोकरी मे फूल लेकर मंदिरों,घर की देहली पर फूलों की वर्षा की। सबसे पहले बच्चो ने काशी विश्वनाथ मंदिर में फूल चढ़ाए और इसके बाद सभी मंदिरों एयर अपने घरों में फूल चढ़ाए।फूलदेई का यह पर्व ज्योति, खुशहाली, सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व बसंत में सुगंधित ,स्वच्छ वातावरण का भी निर्माण करता है।वसंत ऋतु के स्वागत में हर वर्ष चैत्र संक्रांत के दिन से पहाड़ के गांवों में फूलदेई का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। फूलदेई संक्रांत की सुबह फूलदेई के गीत गाते हुए रिंगाल की टोकरियों में रंग बिरंगे फूल लेकर बच्चों ने घरों की देहरी पर डालकर लोगों को शुभकामनाएं भी देते है। अगले 8 दिन इस पर्व के रंग इसी तरह पहाड़ पर दिखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *