उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत में लगी भीषण आग, जनपद के जंगलों में आग का तांडव जारी, आसमान में छाया धूंआ का गुब्बारा ।।

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरकाशी के जंगलों में आग का तांडव जारी, आसमान में छाया धूंआ का गुब्बारा ।।

राडी घाटी के जंगलों में भड़की आग, आग से धरासू यमुनोत्री मार्ग पर आ रहे पत्थर।।

उत्तरकाशी 29, मई। उत्तरकाशी वरुणावत पर्वत में देर सांय की भीषण आग लगने से लाखों वन संपदा को भारीनुकसान , उत्तरकाशीे  जंगलों में बीते तीन चार दिनों भड़की आग से आसमान में धूंआ का गुब्बारा छाया है। जंगलों में भड़की आग की ऊंची लपटों अब आबादी तक पहुंच रहे हैं । आग के तांडव से वन विभाग के हाथ पांव फूल गये हैं आलम यह है कि वन विभाग के पास आग बुझाने के कोई संसाधन भी नहीं हैं ।

उत्तरकाशी जिले के अलग-अलग हिस्सों में बीते तीन दिनों से आग का तांडव जारी है। दिवारी खोल बनचौरा के जंगल में भीषण आग लगी है। आग की चपेट में मंगलवार दर्जनों बकरियां भी जल कर दर्दनाक मौत हो चुकी, जबकि भेड़पालक आग से झुलस गया था।वहीं यमुना वन प्रभाग के राडी घाटी के जंगलों में भड़की आग के अंगारों के साथ पत्थर धरासू यमुनोत्री राजमार्ग पर आ रहे जो की चार धाम यात्रा मार्ग पर दुर्घटना का न्यूता दे रहा है । वहीं टौंस, वन प्रभाग के जंगलों में भी आग लगी है।
इधर डुंडा रेंजर श्रीमती ,पुजा बिष्ट ने बताया कि मुखेम रेंज के दिलासौड़, डांग छानी, मनेरा, आदि स्थानों पर आग लगी है। वहीं डुंडा धनारी बुग्याल गांव, धरासू के पास आग लगी है ।


उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर आग लगी वहां पानी भी नहीं कुछ स्थानों पर आग पर काबू पाया लिया गया है। जिला मुख्यालय से सटे जंगलों में भीषण आग लगने से मुख्यालय में धुंआ ही धुंआ छाया हुआ है । जिससे सांस के मरीज को भारी परेशानी हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *