उत्तरकाशी के जंगलों में भड़की आग पर डीएम के शक्त निर्देश, वन विभाग ने किया मुकदमा दर्ज।।

Barsali Times Desk
3 Min Read

 

उत्तरकाशी के वनों में पिछले एक सप्ताह से भड़की आग को लेकर डीएम अभिषेक रूहेला ने गंभीरता से लेते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं ‌। जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। शुक्रवार को डीएम  रूहेला ने प्रभारी वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलूनी को तत्काल आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला प्रशासन की ओर से वनविभाग को आग बुझाने के लिए हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया हैं।

डा.नवीन सेमवाल फिजिशियन जिला अस्पताल उत्तरकाशी का कहना है कि सर्दी के सीजन में आसमान में वन अग्नि से धुआं है  इससे खांसी ,जुकाम के मरीजों की तादात तो बड़ी रही है इसके साथ सांस वाले मरीज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिला अस्पताल में 150 लगभग  ओपीडी पहुंच गई है । अस्थमा के मरीजों की संख्या में रात- रात को  जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इस मौसम में सभी लोगों को मास्क पहनकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इधर प्रभारी वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलूनी ने बताया  कि जिले से सटे मुखेम रेंज के कुटेटी देवी व दिलसौड- मातली के जंगलों में आग लगने से जंगल धधक-धधक उठें है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तरकाशी में ठंड के मौसम में बारिश कम होने से जंगल शुष्क बने हुए हैं, जिससे जंगल में आग ज्यादा फैल रही है।आग की सूचना मिलते ही फायर की टीमें भेजी जा रही हैं।
इस में डीएम के आदेश पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । इधर मुखेम रेंज के रेंजर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में मुखेम, ड़ुण्डा व बाड़ाहाट रेंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीमें भी गठित की गयी। यें टीमें गांव- गांव जाकर अपराधिय़ों का पता करेगी और उनके विरुद्ध शक्ति से कार्यवाही की जाएगी। जिससे भविष्य में वनाग्नि की दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *