आयुष्मान भवः अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ , पुरोला में साप्ताहिक सी0एच0सी0 मेले के दौरान 654 लोगों द्वारा स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया

Barsali Times Desk
2 Min Read

आयुष्मान भवः अभियान के तहत प्रथम सप्ताह में जिले के समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ एवं पुरोला में गुरूवार को साप्ताहिक सी0एच0सी0 मेलों का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य मेलों में आम जनमानस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तदान में बढ़चढ कर भाग लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आर0सी0एस0 पंवार ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान के तहत जनपद में 09 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया एवं 477 लोगों द्वारा भविष्य में रक्तदान किये जाने हेतु ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया गया।

अभियान के प्रथम सप्ताह में 135 ए0एन0सी0 जाँच एवं 215 टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 700 की आभा आई0डी0, 2399 को पोषण हेतु परामर्श, 2324 की उच्च रक्तचाप जाँच, 2114 की मधुमेह जांच, 1783 की ओरल कैंसर जांच, 832 की मोतियाबिंद जांच, 916 की टी0बी0 जांच, 693 की कुष्ठ रोग जांच तथा ई0संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 356 लोगों द्वारा लाभ लिया गया।

 

आतिथि तक 2033 लोगों की खून की जांच की गई एवं 1764 लोगों को निःशुल्क दवा वितरित करवायी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ एवं पुरोला में साप्ताहिक सी0एच0सी0 मेले के दौरान 654 लोगों द्वारा स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया गया। स्वास्थ्य मेले में विषेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 435 लोगों की जांच की गई एवं निःशुल्क दवाएं वितरित कर उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आर0सी0एस0 पवांर जनपद के आम जनमानस से अपील की गयी कि आयुष्मान भवः अभियान के तहत प्रत्येक गुरूवार को जनपद के हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टरों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेलों का अवश्य लाभ उठाऐं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *