आपसी भीतर घात को लेकर आमने सामने हो रहे है नेता जी

Barsali Times Desk
1 Min Read

उत्तरकाशी – में जैसे -जैसे मतगणना के दिन नजदीक आ रहे हैं वही पार्टी के नेता भीतर घात की खबरें खुल कर सामने आ रही हैं । यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने अपने पार्टी के नेताओं पर भीतर घात का आरोप लगाया हैं । केदार रावत ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्तओं ने उनके विरुद्ध काम किया है। जिनके नाम व जल्द ही हाईकमान के समक्ष रखेंगे।उन्हीने यह भी आरोप लगाया कि जिस नेता ने भी  भितरघात किया है वह हर रोज पार्टी कार्यालय में बैठते है।उनका इशारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष,प्रदेश मीडिया प्रभारी , व कुछ मंडल अध्यक्ष भी शामिल है। हालांकि उन्होंने अपनी सीधी टक्कर निर्दलीय से कहने की बात की है।
वहीं दूसरी ओर पुरोला विधानसभा की बात करें तो यहां कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर है।
जबकि गंगोत्री विधानसभा में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस की जीत होने की चर्चा हो रही है। लेकिन इन सभी बातों के बीच 10 मार्च को मतगणना के दिन देखने मे मतदातओं बीच दिलचस्प होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *