असी और गंगा के संगम पर योग ध्यान केंद्र की योजना ,पंचकोसी यात्रा के लिए गंगोरी में बनाएंगे स्नानघाट: किशोर

Barsali Times Desk
2 Min Read
पर्यटन गांव के रूप में विकसित करेंगे गंगोरी-गणेशपुर क्षेत्र,स्ट्रीट लाइट, सड़क के दोनों तरफ बनेगी नाली और फुटफ़ाथ =किशोर
उत्तरकाशी। भाजपा ने बाडाहाट नगर पालिका परिषद में पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर डोर टू डोर प्रचार तेज कर दिया है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर भट्ट ने गंगोरी वार्ड में घर घर प्रचार कर विकास के नाम पर लोगों से आशीर्वाद मांगा है।
नगर पालिका परिषद बाडाहाट (उत्तरकाशी) में भाजपा ने रविवार को अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर भट्ट के समर्थन में गंगोरी क्षेत्र में घर घर प्रचार किया है। इस दौरान गंगोरी पुल, बाजार, गांव और पूरे क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशी किशोर भट्ट के साथ वोट मांगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भट्ट को स्थानीय लोगों ने वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, नाली एवं पार्किंग की समस्या से अवगत कराया। कहा कि नगर क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद गंगोरी क्षेत्र विकास से उपेक्षित पड़ा हुआ है। नगर पालिका ने यहां विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया है। इस मौके पर भट्ट ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिया कि गंगोरी में पंचकोसी यात्रा केंद्र के लिए भव्य स्नान और पूजा घाट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा असी और गंगा के संगम पर धार्मिक गतिविधियों के अलावा योग और ध्यान के लिए स्थान विकसित किया जाएगा। गंगोरी बाजार में सड़क के दोनों तरफ नाली, फुटफाथ बनाया जाएगा। खासकर बरसात में जलभराव को देखते हुए सड़क पर सुरक्षित कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा गंगोरी और गणेशपुर क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगोरी में बाढ़ सुरक्षा कार्य एवं कूड़ा निस्तारण की योजना बनेगी। इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान, पूर्व राज्यमंत्री सूरतराम नौटियाल, पूर्व विधायक स्व गोपाल रावत की पत्नी शांति रावत, बुद्धि सिंह पंवार, जयवीर सिंह, खुशहाल सिंह नेगी, राजीव बहुगुणा, राजपाल सिंह, सुशील, त्रिलोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *