यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने जारी किया घोषण पत्र

Barsali Times Desk
2 Min Read

निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र
उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने यमुनाघाटी क्षेत्र के बड़कोट में बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने हर क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ अपने घोषणा पत्र स्थान दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए पांच साल में पांच बड़े लक्ष्यों को रखा तथा हर क्षेत्र एवं हर तबके को ध्यान में रखते हुए विकास के लिए कार्य करने का क्षेत्र की जनता से वादा किया है।
निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिये अपने घोषणा पत्र में यमुनोत्री विधानसभा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करना, पृथक यमुनोत्री जनपद की मांग पूरी करना एवं मुख्यालय बड़कोट करने का संकल्प, न्याय पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोरेज करन की स्थापना, स्थानीय स्वरोगजार के लिये अवसरों की तलाश पर बल देना, विधानसभा क्षेत्र में लघु उद्योगों की स्थापना, हर गाँव को सड़क मार्ग से जोड़ना तथा पुराने सड़क मार्गों का डामरीकरण करना, शिक्षा की गुणवत्ता में नई पहल करना हर विद्यालय में अध्यापकों की उपलब्धता भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना, विधानसभा क्षेत्र में चकबन्दी हेतु नई पहल करना, इसके लिये कानून की मांग विधान सभा पटल पर रखना, हर गाँव में खेल मैदान व मिनी स्टेडियम का निर्माण कराना, हर घर तक पानी की सुविधा उपलब्ध कराना, हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना हेतु पहल करना सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के वादों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। साथ ही कहा है कि राष्ट्रीय पार्टियां दिल्ली से घोषणा पत्र तैयार करती हैं, लेकिन उन्होंने स्थानीय स्तर पर क्षेत्र की जन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, अजबीन पंवार, पुरुषोत्तम उनियाल, भागेश्वर उनियाल, मुकेश राणा, शांति टम्टा, राकेश टम्टा, राधेश्याम आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *