नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Barsali Times Desk
1 Min Read

बीते 08 जुलाई 2024 को थाना पुरोला क्षेत्र में एक नाबालिग घर से कहीं चले जाने व वापस घर न आने के सम्बन्ध में  परिजनों की तहरीर पर थाना पुरोला पर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुरोला पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकाश में आये युवक राहुल कुमार (21 वर्ष) को मात्र 18 घण्टे के भीतर  डामटा से गिरफ्तार तथा नाबालिका को बरामद किया गया है। बयान/साक्ष्य के आधार पर अभियोग में धारा 64 BNS व ¾ पोक्सों अधिनियम की बढोतरी की गयी है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।पुलिस टीम-

1- उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट
2- कानि0 रोशन तोमर
3- म0कानि0 प्रिया
4- एसओजी टीम।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *