nationalउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनयूथसामाजिकस्वास्थ्य

डीएम रूहेला को मिला नेशनल ओडीओपी पुरस्कार, देशभर में कृषि की श्रेणी में उत्तरकाशी को मिला दूसरा स्थान,

केन्द्र सरकार ने उत्तरकाशी के लाल धान की खेती के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को सराहा

Listen to this article

उत्तरकाशी। नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) अवार्ड में देशभर के जिलों के बीच कृषि की श्रेणी में उत्तरकाशी जिले ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं ओडीओपी अवार्ड में राज्यों के बीच उत्तराखंड राज्य को भी दूसरा स्थान मिला है।जिलों की श्रेणी में उत्तरकाशी जिले को नेशनल ओडीओपी अवार्ड प्रदान करते हुए केन्द्र सरकार के द्वारा जिले में लाला धान की खेती के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को सराहा गया है।

प्रगति मैदान नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित आत्म निर्भर भारत उत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर के हाथों जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला ने जिलों की श्रेणी में प्रथम रनर अप का नेशनल ओडीओपी पुरस्कार ग्रहण किया।

इस मौके पर जिले के मुख्य कृषि अधिकारी जे.पी तिवारी के साथ ही महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र उत्तरकाशी शैली डबराल भी उपस्थित रही। विशिष्ट गुणों वाले लाल धान के उत्पादन मेंउत्तरकाशी जिले का महत्वपूर्ण स्थान है। जिले के पुरोला क्षेत्र सहित रवांई घाटी में परंपरागत रूप से बड़े पैमाने पर लाल धान की खेती होती है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के द्वारा जिले में लाल धान की पारंपरिक खेती का संरक्षण व संवर्धन के लिए बहुआयामी प्रयास करने के साथ ही गंगा घाटी के इलाकों में भी इसकी पैदावार करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर पिछले वर्ष से लाल धान की खेती शुरू करवाई गई।

इस मुहिम में अधिकारी खुद खेतों में उतरे। किसानों को लाल धान के बीज, खाद व अन्य तकनीकी जानकारी देने के साथ ही कृषि विभाग की टीम निरंतर लाल धान की खेती को बढावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को जमीन पर उतारने में जुटी रही। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने भी किसानों के साथ खेतों में उतर कर धान की रोपाई की थी। इससे उत्साहित किसानों ने बड़े पैमाने पर लाल धान की खेती को अपनाया। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत उत्तरकाशी जिले से लाल धान को पूर्व नामित किया गया था। जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं उद्योग विभाग ने राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु के लिए गत अगस्त माह में भारत सरकार से आवेदन किया था। जिसके बाद भारत सरकार के दल ने बीते अक्टूबर व नवंबर माह में जिले का दौरा कर जिले के दावे की पड़ताल की और तय मानकों पर जिले के दावे को उपयुक्त पाया।नतीजतन नेशनल वन डिस्ट्रिक बन प्रोडक्ट (ओडीओपी) अवार्ड में लाल धान और उत्तरकाशी जिला देश भर से दावेदार लगभग 500 जिलों के बीच सराहना और सम्मान का पात्र बना। इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!