Uncategorized

गंगोत्री विधानसभा जो जीतेगा उसकी बनेगी सरकार

उत्साह में कार्यकर्ता

Listen to this article

-गंगोत्री विधानसभा जो जीतेगा उसकी बनेगी सरकार उत्साह में कार्यकर्ता

यूपी के समय से चला आ रहा मिथक आज भी गंगोत्री विधानसभा में बरकरार है। जिसके चलते तीनो मुख्य पार्टी इस सीट को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए है। देखे एक रिपोर्ट गंगोत्री फिर बनाएगी सरकार झूम रहे है मतदाता—
-गगेात्री विधानसभा का मिथक यूपी से लेकर उत्तराखंड बनने से अब तक लगातार जारी है। भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस विधानसभा को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। पूरी विधानसभा में पहली बार ऐसा माहौल है कि हर जगह मतदाता समर्थक झूमते नजर आ रहे है। उत्तरकाशी की गंगोत्री विधान सभा का अब तक इतिहास रहा है जो भी प्रत्याशी यंहा से जीत कर आता है उसी पार्टी की विधान सभा में सरकार बनती है और स्वतन्त्रता के बाद से पिछले चुनाव तक जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीत कर आया उसकी सरकार बनी है ।सन 1957 के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो तत्कालीन 1957 के चुनाव में जयेंद्र निर्विरोध निर्वाचित हुए और कांग्रेस ही सत्तासीन हुई। 1958 उत्तरप्रदेश की उत्त्तरकाशी सीट से कांग्रेस के रामचंद्र उनियाल विधायक बने, तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। इसके बाद तीन बार कांग्रेस के कृष्ण सिंह विधायक बने, तो प्रदेश में तीनों बार कांग्रेस की सरकार बनी।1974 में उत्तरकाशी विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए घोषित होने पर यहां कांग्रेस नेता बलदेव सिंह आर्य विधायक बने, तब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।आपातकाल के बाद राजनीतिक उथल-पुथल के समय जनता पार्टी अस्तित्व में आई। उस समय जनता पार्टी के बर्फिया लाल जुवाठा चुनाव जीते और प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार बनी। मिथक उत्तराखंड बनने तक लगातार बरकरार है। 1974……काग्रेंस ………बलदेव सिंह आर्य…….. कागेंस सरकार । 1977…..जनता पार्टी …बर्फिया लाल जुवांठा…जनता पार्टी सरकार । 1980…काग्रेंस ……श्री बलदेव सिंह आर्य …….काग्रेंस सरकार । 1985….काग्रेंस ….श्री बलदेव सिंह आर्य……काग्रेंस सरकार ।1989…जनता दल ….श्री बर्फियालाल जुवंाठा … जनता दल सरकार ।1991…भाजपा … श्री ज्ञान चन्द …….भारतीय जनता पार्टी सरकार।1993….समाज वादी पार्टी..श्री बर्फियालाल जुवांठा . .सपा सरकार ।1996…भाजपा ……श्री ज्ञान चन्द …………….भाजपा सरकार ।उत्तराखण्ड बनने के बाद रहे गंगोत्री विधायक ।2002…काग्रेंस ….. विजय पाल सजवाण …काग्रेसं सरकार ।2007…भाजपा …. गोपाल रावत भाजपा सरकार । 2012 कांग्रेस विजयपाल सजवाण,2017 भाजपा स्व गोपाल रावत थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!