होमगार्ड्स जवानों वृद्ध, असहाय श्रद्धालुओं को अपनी पीठ पर लादकर करवा रहे गंगोत्री यमुनोत्री के दर्शन।।

Barsali Times Desk
2 Min Read

होमगार्ड्स जवानों वृद्ध, असहाय श्रद्धालुओं को अपनी पीठ पर लादकर करवा रहे गंगोत्री यमुनोत्री के दर्शन।।पुलिस बल के साथ कंधे से कंधे मिलाकर दें रहे ड्यूटी ।।

उत्तरकाशी 31, मई। जिले में चार धाम यात्रा इन दिनों अपने शबाब पर है। यात्रियों को सहायता के लिए पुलिस के साथ होमगार्ड्स, पीआरडी जवान अपनी ड्यूटी रात दिन ईमानदारी निभा रहे हैं।
जिला कमांडेंट होमगार्ड उत्तरकाशी विजय पाल ने बताया कि जनपद के गंगोत्री – यमुनोत्री धाम में यात्रा सीजन प्रारंभ होने से पूर्व ही कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जा रहीं हैं। वहीं श्रद्धालुओं के सहायता के लिए होमगार्ड हेल्पलाइन डेस्क
भी खोला गया है।

कमांडेंट जनरल के निर्देशन में होमगार्ड हेल्प डेस्क स्थापित की गई। होमगार्ड जवानों द्वारा वृद्ध, असहाय श्रद्धालु या कोई अन्य परेशानी से यात्रा करने में असमर्थ श्रद्धालुओं को पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ सहायता कर रहे हैं। जिसकी श्रद्धालुओं एवं मंदिर समिति ,शासन, प्रशासन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
होमगार्ड्स जवानों द्वारा वृद्ध, असहाय श्रद्धालुओं को व्हील चेयर से ही नहीं बल्कि अपनी पीठ पर तीर्थ धाम के दर्शन करा रहे हैं।
जवानों के उत्साह वर्धन के लिए कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स द्वारा निरंतर जवानों को पुरुस्कृत कर रहे जिससे जवान पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करने में जुटे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *