संजय डोभाल समर्थकों का बढ़ रहा कुनबा

Barsali Times Desk
1 Min Read

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल मजबूत नजर आने लगे हैं। विभिन्न इलाकों के पंचायत प्रतिनिधि उनके समर्थन में आ गए हैं। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सुंदरलाल मटवान, अरविंद कुमार, आप पार्टी छोड़ आये जीत सिंह राणा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष नौटियाल आदि दर्जनों लोगों ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गमरी पट्टी के मरगांव, तिलपड, चमियारी और दशगी पट्टी के विभिन्न गांवों में वोट की अपील की। समर्थकों के इस बढ़ते कुनबे और जनता का रुझान देख यमुनोत्री सीट एक बार फिर निर्दलीय के खाते में जाने के आसार बन रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *