वरिष्ठ पत्रकार रामानंद डबराल के निधन पर उत्तरकाशी पत्रकारों ने किया शोक सभा।।

Barsali Times Desk
1 Min Read

 

प्रेस क्लब उत्तरकाशी एवं जिला पत्रकार संघ ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ पत्रकार रामानंद डबराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त कर  श्रद्धांजलि अर्पित की।  दुःख की इस घड़ी में हम सब पत्रकार साथी प्रदीप डबराल  के साथ हैं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतक आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि स्वर्गीय रामनंद डबराल लंबे समय तक दैनिक जागरण  उत्तरकाशी ऋषिकेश, मेरठ में वरिष्ठ पत्रकार रह चुके थे वीरवार रात्रि को बड़कोट में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है । उनके बड़े बेटे प्रदीप डबराल  हिंदुस्थान के टिहरी जनपद के प्रभारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *