जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्रों के दो गुट भिड़ गए

Barsali Times Desl
2 Min Read

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के विश्वेसरैया भवन हॉस्टल में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूंसे चले। करीब 12 छात्रों के घायल होने की सूचना है

 

बता दें कि प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रौद्योगिकी एल्यूमिनाई संघ की ओर से वर्ष 1962 के बाद के सभी एल्यूमिनाई विवि में एकत्र हुए थे।

बीटेक तृतीय वर्ष के छात्रों की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आधी रात छात्रों के एक गुट ने बिल्डिंग की बत्ती बंद कर दूसरे गुट के छात्रों के कमरे में जाकर मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान छात्रावास में लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट में कई छात्रों के मुंह, नाक और सिर में चोटें आई हैं। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने विभाग को जानकारी देकर तत्काल अन्य सुरक्षा कर्मियों को भेजने के लिए कहा।

 

 

जब तक सुरक्षा कर्मियों पहुचें तब तक छात्र अपने-अपने कमरों में लौट चुके थे। बुधवार सुबह 10 बजे अधिष्ठात्री प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डॉ. अलकनंदा अशोक ने छात्रावास पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही छात्रों के कमरों की तलाशी लेकर मारपीट में शामिल छात्रों को चिह्नित किया।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *