चमोली में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न…

Barsali Times Desk
1 Min Read

संवादाता : विनय उनियाल,

चमोली मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के प्रस्तावित योजनाओं की जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता अल्लादिया ने बताया कि योजना के तहत जनपद में 19 सड़कें प्रस्तावित की गई हैं। जिसमें विकासखण्ड दशोली में 4 सड़कें, पोखरी में 1 सड़क, कर्णप्रयाग में 2 सड़कें, गैरसैंण में 3 सड़कें, नन्दानगर में 2 सड़कें, नारायणबगड़ में 1 सड़क, थराली में 4 सड़कें एवं विकासखण्ड देवाल में 2 सड़कें प्रस्तावित की गई हैं। उन्होंने बताया योजना में प्रस्तावित सड़कों से 19 गांवों को यातायात से जोड़ा जा सकेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने चयनित प्रस्तावों का परीक्षण लोनिवि और पीएमजीएसवाई से भी कराने के निर्देश दिए। जिससे प्रस्तावित योजनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article