देहरादून में चार उप निरीक्षकों का निरीक्षक पद पर प्रमोशन…

Barsali Times Desk
1 Min Read

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून : उप निरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति होने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।

जनपद देहरादून में नियुक्त जितेन्द्र सिंह चौहान,उ0नि0, प्रदीप सिंह रावत,उ0नि0, योगेश दत्त, उ0नि0 तथा मदन मोहन भट्ट,उ0नि0 को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उन्हें निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Share This Article