होटलों को दिए नोटिस……..

Barsali Times Desl
1 Min Read

अल्मोड़ा पुलिस और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नगर के होटलों का औचक निरीक्षण किया।तो निरीक्षण में टीम को शहर में पांच होटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होते हुए मिले। सभी पांच होटल के संचालको को नोटिस जारी कर दिया गया है। और सात दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन और अन्य मानक पूरे नहीं होने पर होटल संचालकों का काटान काटा जाएगा तो एसडीएम सदर गोपाल चौहान के नेतृत्व में टीम ने होटलों का निरीक्षण किया। और रविवार को करीब 19 होटलों में पहुंच कर टीम ने दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम को पांच होटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होते मिले।

बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे इन होटलों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए। एसडीएम गोपाल चैहान ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर होटल संचालकों ने रजिस्ट्रेशन और अन्य मानक पूरे नहीं किए तो संबंधित होटल स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि निरीक्षण के दौरान ये भी देखा गया कि कहीं किसी ने अतिक्रमण तो नहीं किया गया। और उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अतिक्रमण मिलेगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *