उत्तरकाशी मे मचा कुदरत का कहर……….

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तरकाशी के चिन्याली सौड़ कुमराड़ा में बारिश से टूटा मकान, दबने से एक कि मौत एक घायल । बीती रात को लगभग 1:50 बजे चिन्यालीसौड़ प्रखंड की दिचली गमरी पट्टी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमराड़ा के थोला तोक में अतिवृष्टि के कारण एक मकान टूट गया। मकान टूटने के कारण घर के अंदर सो रहे दो लोग दब गए, जिसमें भट्टू देवी पत्नी जुरूलाल की मृत्यु हो गई और जुरू लाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। उक्त महिला के शव को मलबे से निकाल लिया गया है। आपको बता दें आवासीय में रहने वाले लोगों का आशियाना इतना पुराना था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *