जिलाधिकारी ने कर्मचारियों और अधिकारियों को लगाई फटकार………..

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाला तिलोत पुल का निर्माण कार्य आज तक पूरा नही हो पाया 2013 की आपदा में बहा था तिलोत पुल , जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रमुख गणों ने आज तिलोत पुला का मौका किया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई हैं आये दिन हादसों को न्योता दे रहा तिलोत पुल विभाग की घोर लापरवाही सामने देखने को मिली जिलाधिकारी ने मौके पर कर्मचारियों और अधिकारियों को लापरवाही की फटकार लगाई ।

बता दे की जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन तिलोथ पुल के पास सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के आये दिन हादसे होते रहते हैं  निर्माणाधीन तिलोथ पुल के गहरे गड्ढे भरने  में 10 साल लगा दिए लेकिन आज तक इसका निर्माण पूरा नही हो पाया।

 

लोकनिर्माण विभाग पर  सवाल यह खड़ा होता है कि 10 सालों में इस पुल का निर्माण नहीं हो पाया यह पुल 2012 और 13 के आपदा में यह पुल बह गया था तब से यहां पर लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें होती है ।

 

ब्लाक प्रमुख विनीता रावत शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्य में तेजी लाने के लिए ज्ञापनसौंपा ,आपको बता दें तिलोत जाने वाला एकमात्रविकल्प यही हैं। तमाम तरह के लोगों की आवाजाही होती हैं सुरक्षा के कोई इंतजाम नही हैं विभाग के पास ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *