SIR-2026: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, पात्र वोटर का नाम न छूटे

Barsali Times Desl
5 Min Read

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा*

*मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश*

*पात्र मतदाता का नाम न छूटे, अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े तथा बिना नोटिस के किसी भी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने सोमवार को हरिद्वार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटि रहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न किया जाए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।उन्होंने कहा कि एसआईआर के सफल क्रियान्वयन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह ने अनिवार्य रूप से संवाद किया जाए तथा किसी भी विसंगति एवं नोटिस की सुनवाई बीएलओ स्तर पर करते हुए इसका समाधान किया जाएं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एसआईआर का कार्य पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ सफलता पूर्वक किया जाए।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का कार्य 90.54 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं ‘नो मैपिंग (Unmapped)’ श्रेणी के 92,594 मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है।

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी सुझाव एवं समस्याओं को सुना गया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर पर ही की जाएगी तथा
अनमैपिंग (Unmapped) मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस के हटाया नहीं जायेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरिद्वार जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व एवं निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में अभियान सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों, एईआरओ, बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य में लगे समस्त कार्मिकों की हौसला-अफजाई करते हुए इसी समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया रानीपुर बीएचईएल केंद्रीय विद्यालय बूथ का निरीक्षण*

बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बीएचईएल केंद्रीय विद्यालय
मतदान केंद्र का किया निरीक्षण । उन्होंने बूथ पर तैनात बीएलओ से विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे मतदाता सत्यापन, नोटिस वितरण एवं अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर विधायक फुरकान अहमद,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा,उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, एसएलओ आकाश जोशी, वर्चुअल माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी एवं नगर आयुक्त रुड़की सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अमन गर्ग, चंद्रपाल सिंह,राजेंद्र चौधरी, कैलाश चन्द्र, चंद्रपाल सिंह, सीपीआई राजीव गर्ग ,जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मदन पाल,जिला विकास अधिकारी केके पंत
सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद खां, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *