मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान

Barsali Times Desl
1 Min Read
  • ’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान’‘
  • ’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने पूरी की प्रक्रिया, शिविर में सौंपा पंजीकरण प्रमाण-पत्र’‘

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी श्री जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष लोक निर्माण विभाग में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं आज ही पूर्ण कर आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लंबित प्रक्रिया पूरी की तथा शिविर स्थल पर ही श्री जयदीप सिंह को ठेकेदारी पंजीकरण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। त्वरित समाधान से लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *