गोमुख ट्रैक पर फंसे 36 कांवड़िए को एसडीआरएफ , वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू। लापता दो कांवड़ियों की तलाश जारी।।

Barsali Times Desk
2 Min Read

गोमुख ट्रैक पर फंसे 36 कांवड़िए को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।।लापता दो कांवड़ियों की तलाश जारी ,

उत्तरकाशी 05, जुलाई। गुरुवार से गोमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे 36 कावड़िए को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। जबकि दो कांवड़िए अभी भी लापता हैं।
बता दें कि गुरुवार को उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 38 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है।

डीएम डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक एवं एसडीआरएफ को सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 36 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि सभी कांवड़ियों के रेस्क्यू कर लिया है।

उधर गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक रंग नाथ पांडेय ने बताया कि भोजबासा – चीड़वासा सभी कांवड़िए को एसडीआरएफ एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *