मोरी के सालरा गांव में आवासीय भवनों पर लगी आग 15 आग से क्षतिग्रस्त ।।

Barsali Times Desk
2 Min Read
  1. मोरी के सालरा गांव में आवासीय भवनों पर लगी आग 15 आग से क्षतिग्रस्त । गांव में भड़की आग पर हुआ कंट्रोल , एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम पहुंच चुकी सालरा ।।

उत्तरकाशी 27,मई। सीमांत विकास खंड मोरी के सालरा गांव में भीषण अग्निकांड से 15 मकानों की क्षतिग्रस्त होने की सूचना है भीषण आग से गांव में हड़कंप मचा है ।गांव सड़क मार्ग से आंख आठ किलोमीटर दूर होने से फायर सर्विस भी नहीं पहुंच पा रही है। उधर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी मांगी है।

उन्होंने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलीकॉप्टर भेजे जाने क एक लिए वायु सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि लगभग 15 आवासीय मकानों पर आग लगने की सूचना बताई जा रही है।
ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में सूचना दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है।
सोमवार दोपहर घटना स्थल पर एसडीआरएफ, राजस्व टीम पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *