भारत के प्रधानमंत्री जन्मदिन पर गंगोत्री धाम में की गई माँ गंगा के चरणों में विशेष पूजा अर्चना

Barsali Times Desk
1 Min Read

 


उत्तरकाशी के गंगोत्रीधाम से तीर्थपुरोहितों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन पर माँ मंदिर में मां गंगा के चरणों में विशेष पूजा अर्चना की । वंही बीजेपी ज़िलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा -अर्चना कर माँ गंगा की आरती के साथ प्रधानमंत्री मोदी के  दीर्घायु की कामना करते हुए उनके जीवन के साथ देश को उनका चीरकाल तक नेतृत्व प्रदान हो और भारत माँ विश्वगुरु की पदवी को पुनः प्राप्त हो एवं मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हो की कामना की गई । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पंच मंदिर समिति गंगोत्री और तमाम श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा के दरबार में विशेष पूजा अर्चना ,आरती में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल , सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल एवं पुरोहित समाज मौजूद रहे हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *