CM धामी खरशालीगांव पहुंचे, गोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे

Barsali Times Desl
1 Min Read

अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। मां यमुना मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।

पर्यटन विभाग का चारधाम कंट्रोल रूम-0135-2559898, 255627चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100

आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर-0135-276066, टोल फ्री नंबर-1070

पुलिस कंट्रोल रूम-100, 112

स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा-104, 108

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *