नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिफ्तार

Barsali Times Desl
1 Min Read

देहरादून के चंद्रबनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की यातनाएं देकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या के बाद शव को अमानवीय तरीके से गाड़ी में लाकर घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया।

युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। गुस्साए परिजनों ने घर के बाहर हंगामा किया और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी थी। आज शनिवार को पुलिस ने चारों अभियुक्तों को दूधली चैक पोस्ट पर गिरफ्तार किया। उक्त वाहन से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया गया तथा घटना के मुख्य अभियुक्त प्रशांत की निशानदेही पर संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार

1-  प्रशांत जुयाल निवासी शिवकुटी क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 28 वर्ष
2-  अजय शर्मा निवासी डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
3-  मनीष कुमार निवासी चंदर रोड डालनवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष
4-  मोहन थापा निवासी न्यू बस्ती क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 26 वर्ष

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *