विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया

Barsali Times Desl
2 Min Read

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले आज सीएम धामी ने युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। सीएम धामी ने सुबह भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में सूर्य नमस्कार के उपरांत शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक की। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों और युवाओं के साथ संवाद करते हुए युवा पीढ़ी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज विधानसभा सत्र का आगाज हो गया है। जोकि 18 मार्च तक चलेगा। सीएम धामी भी सत्र में पहुंच चुके हैं। विधानसभा सत्र के दौरान सदन के सीएम पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी अपनी-अपनी परीक्षाओं से गुजरेंगे। इस बार करीब आठ महीने बाद सत्र हो रहा है। इस अवधि में तीनों दिग्गजों ने अपने-अपने किस्म की राजकाज से लेकर सियासी उलटबासी देखी हैं।

विपक्ष के तरकश में मुद्दों के तीर इकट्ठे हुए हैं। उसके तरकश से निकलने वाले तीरों को सत्तापक्ष का कवच किस हद तक रोक पाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के सामने भराड़ीसैंण में अपने पहले सत्र को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने की चुनौती है।

उनके पास कर्मचारियों पिछले सत्रों की तरह संख्या बल भी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर भी समूचे कांग्रेस की उम्मीदों का दारोमदार है। सत्र के दौरान दिग्गजों के सामने यह चुनौतियां होंगी।

सदन में विपक्ष की रणनीति की कमान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के हाथों में होगी। सियासी जानकारों का मानना है कि विपक्ष के पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है। लोकसेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा घोटाला, रोजगार, देहरादून लाठीचार्ज, कानून व्यवस्था का मुद्दा है। आर्य के सामने एक प्रमुख चुनौती अपने कुनबे को एकजुट रखने की भी होगी। सदन के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा मोर्चा लेंगे। उनके नेतृत्व कांग्रेसी सत्र के पहले दिन सोमवार को गैरसैंण कूच करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *