नशे में अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला

Barsali Times Desl
2 Min Read

पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में बेटे ने शराब के नशे में पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था।

गुरुवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बचाव करने आए 58 वर्षीय पिता दीवान गिरी पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। इस घटना में आरोपी के पिता दीवान गिरी की मौत हो गई। आधी रात को मृतक के छोटे बेटे अंकित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। आरोपी एक कंपनी में वाहन चलाता है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोते बिलखते परिजनों का पड़ोसी ढांढस बंधा रहे हैं। बेटे की शराब की लत पिता की जान ले लेगी, ऐसी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *