बाल विवाह की पूर्व सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार का पुरस्कार

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड सरकार ने बाल विवाह की पूर्व सूचना देने पर इनाम की घोषणा की है! खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि बाल विवाह की पूर्व सूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को ₹10000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा इस कार्य में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

उत्तराखण्ड के निर्माण में महिलाओं ने अपना विशेष योगदान दिया है। एक ओर जहां प्रदेश की मातृशक्ति ने पूरे समाज को विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाया, जूझना सिखाया, वहीं दूसरी ओर हर परिस्थिति में जीतना भी सिखाया है। उन्होंने कहा कि हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है वहीं दूसरी ओर मां जगदम्बा को इस सृष्टि का मूल माना जाता है। उन्होंने कहा कि किसी समाज या राज्य की रीढ़, उसकी सशक्त महिलाएं ही हैं। यदि किसी राज्य की नारी शक्ति प्रगति कर रही है तो उस राज्य का विकास सुनिश्चित है, उसे कोई रोक नहीं सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए मिलकर सभी प्रकार के प्रयत्न कर रही हैं। महिलाओं को होम मेकर के साथ-साथ नेशन मेकर के रूप में आगे बढ़ना होगा, तभी सही अर्थों में राष्ट्र का विकास संभव हो पायेगा। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी विचार रखे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *