मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, लोगो से मिले

Barsali Times Desl
1 Min Read

चंपावत में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  विकास कार्यों पर लिया आमजन का फीडबेक तो युवाओं का भी किया. उत्साहवर्धन अक्सर अपने जिला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सुबह की सैर पर निकल मिलते हैं। आमजन से ग्राउंड पर करते हैं गुड गवर्नेस का रियलिटी चेक कुछ ऐसा ही शुक्रवार मोर्निंग चंपावत विधानसभा में देखने को मिला।

सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर सीएम पहुंचे। फिर चाय की चुस्की के साथ नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की।

इसके बाद वे नागनाथ वार्ड होते हुए निकले जहां उन्होंने पानी भर रही महिला से बातें की और पेयजल की स्थिति के बारे में जाना, जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पानी नियमित आ रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनके हाल चाल जाने ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *