उत्तराखंड: हल्द्वानी के इस जवान ने किया आतंकियों को ढेर! बहादुरी के लिए सम्मान में मिलेगा यह अवार्ड

Barsali Times Desl
2 Min Read

Uttarakhand: This soldier of Haldwani killed terrorists! This award will be given in honor of bravery

हल्द्वानी: देवभूमि में एक कहावत है कि हर परिवार का एक सदस्य फौज में होता है। उत्तराखंड के कई बच्चों ने देश के लिए अपने प्राण निछावर किए हैं। देवभूमि की मिट्टी अपने बच्चों में देशप्रेम की भावना जन्म के वक्त की भर देती है। इस बार एक कहानी हल्द्वानी के गोविंद सिंह दसौनी की है।हल्द्वानी निवासी जवान ने अपने साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर किया। उनकी इस बहादुरी के लिए भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

हल्द्वानी फूलचौड़ निवासी गोविंद सिंह दसौनी पिछले 15 साल से भारतीय सेना का हिस्सा रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। साल 2022 में उनकी यूनिट एक मिशन पर थी और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादियों को ढेर किया था।गोविंद को बहादुरी परिवार से विरासत में मिली है। वर्ष 2010 में उनके तहेरे भाई तारा सिंह दसौनी जम्मू- कश्मीर में ही शहीद हुए थे।

वर्ष 2011 में शहीद तारा सिंह दसौनी को भारतीय सेना मेडल से नवाजा गया था। गोविंद दसौनी के तीन भाई और चाचा भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। 26 जनवरी 2023 को भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से हवलदार गोविंद सिंह दसौनी को सम्मानित करने की घोषणा की गई।गोविंद सिंह की तरह उत्तराखंड के हजारों जवान देश सेवा कर रहे हैं। इससे पहले भी कइयों को अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा हर साल रिकॉर्ड संख्या में उत्तराखंड के निवासी भारतीय सेना का हिस्सा बनते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *