मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्निवाल का विधिवत किया शुभारंभ

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दें कि मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले सांस्कृतिक झांकी निकाली गई।

 

वहीं, सीआरपीएफ बैंड, आईटीबीपी बैंड की धुन और पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थवाल के मांगल गीत की प्रस्तुति हुई। तो शाम छह बजे टाउनहॉल में स्वर्णिमा गुसाईं का क्लासिक संगीत कार्यक्रम, सात बजे बंसती बिष्ट जागर की प्रस्तुति देंगी

तो एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि विंटर लाइन कार्निवाल में कार्यक्रम स्थलों पर स्वयंसेवक व्यवस्थाएं देखेंगे। ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स, पुरस्कार, विदाई, स्टॉल व्यवस्था, भोजन, रात्रि निवास, झांकी साज सज्जा के लिए समितियां और उप समितियां बनाई गई हैं।

तो इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, दर्शन रावत, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, नंदलाल सोनकर, नागेन्द्र उनियाल मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *