अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट पर अदालत आज फैसला सुना सकती है

Barsali Times Desl
2 Min Read

अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट पर अदालत आज फैसला सुना सकती है। हालांकि, टेस्ट की अनुमति मिलेगी या नहीं यह बात अंकित के निर्णय पर निर्भर करेगी। जेलर के माध्यम से अंकित का निर्णय भी आज ही न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा।

 

 

बता दें कि अंकिता के परिजनों के साथ प्रदेशवासियों ने उस वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की थी, जिसको स्पेशल सर्विस देने के लिए अंकिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि, पुलिस आरोपियों से यह राज नहीं उगलवा सकी थी। ऐसे में इस मामले में नार्को टेस्ट की मांग भी उठने लगी। इस पर एसआईटी ने विचार करने के बाद नौ दिसंबर को कोटद्वार न्यायालय में नार्को टेस्ट की अर्जी लगाई थी। नार्को से पहले अदालत ने आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की सलाह भी एसआईटी को दी थी।

 

 

टेस्ट के लिए तीनों आरोपियों की सहमति मांगी गई, लेकिन पुलकित और सौरभ ही नार्को टेस्ट के लिए तैयार हुए थे। जबकि अंकित ने 10 दिन का समय मांगा था। इस पर अदालत ने 22 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई करने को कहा था।

 

 

आज अंकित की सहमति या असहमति से संबंधित पत्र जेल से न्यायालय पहुंचेगा। इसके बाद ही कोर्ट फैसला दे सकती है कि नार्को टेस्ट होगा या नहीं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *