धौलछीना ब्लॉक के लिंगुड़ता गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से 24 बकरियों की मौत

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दें कि  धौलछीना ब्लॉक के लिंगुड़ता गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से 24 बकरियों की मौत हो गई। कई बकरियां अब भी बीमार हैं, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि बकरियों की नाक बह रही है और वह खाना खाना छोड़ रही हैं। इसके कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो रही है। कहा कि अब तक पांच किसानों की 24 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी हैं, जबकि कई बकरियां अब भी बीमार हैं।

सूचना के बाद पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार बकरियों का उपचार किया। डॉक्टरों ने किसानों को बीमार बकरियों को अन्य से दूर रखने की सलाह दी।

बकरियों के पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही असल बीमारी का पता चल सकेगा। आम तौर पर बकरियों में कंटेजियस कैपराइन प्लूरो निमोनिया के लक्षण देखे गए हैं। यह रोग बकरियों के लिए घातक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *