अल्मोड़ा डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक

Barsali Times Desl
1 Min Read

अल्मोड़ा डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई।  विकास भवन में हुई बैठक में डीएम वंदना सिंह ने कहा कि बैंक वन कर्मियों को शामिल किए बगैर वन पंचायतों के खाते खोल रहे हैं जो गलत है। वन कर्मियों और सरपंचों के शामिल खाते खोलने के उन्होंने निर्देश दिए।

 

उन्होंने सीएम स्वरोजगार योजना समेत सभी रोजगारपरक योजनाओं के आवेदनों पर जल्द कार्रवाई करने के साथ ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए कहा। कहा कि सभी बैंकों को लक्ष्य पूरा करना होगा। उन्होंने बैंकों को डिजिटलाइजेशन खातों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने सड़क की कार्यदायी संस्थाओं से पाला संभावित क्षेत्रों में जल्द चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। नशे में और बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में आरटीओ गुरदेव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *