सूरज बिष्ट के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कंसोला में दी गई अंतिम विदाई

Barsali Times Desl
1 Min Read

पंजाब के भटिंडा में ट्रेनिंग के दौरान शहीद हुए सैनिक सूरज बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव कंसोला लाया गया। यहां लोगों ने भारत माता की जय… और शहीद सूरज अमर रहे… के नारों के साथ उनके पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

बीते शुक्रवार नौ दिसंबर को  चमोली जिले के कंसोला गांव  ब्लोक नारायणबगड़  के 20 गढ़वाल राइफल में तैनात सूरज बिष्ट की पंजाब के भटिंडा में कमांडो ट्रेनिंग के दौरान आकस्मिक मौत हो गई थी।

सोमवार को सूरज का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके गांव कंसोला लाया गया। जहां पर 20 गढ़वाल ग्रेनेडियर रुद्रप्रयाग से मेजर सुरेश की अगुवाई में गढ़वाल स्काउट जोशीमठ के 15 जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ रीत चढ़ाकर अंतिम सलामी के साथ विदाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *