कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट-आयुष काउंसलिंग 19 दिसंबर से होगी। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने इसका संभावित शेड्यूल जारी

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दें कि उत्तराखंड के आयुष, होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट-आयुष काउंसलिंग 19 दिसंबर से होगी। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने इसका संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है।

अब उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस दाखिलों की काउंसलिंग का निर्णय लिया है। तो पहले चरण की काउंसलिंग 19 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच और दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 जनवरी से चार फरवरी के बीच प्रस्तावित है।

 

शेड्यूल

पहला चरण

ऑनलाइन पंजीकरण, फीस जमा करने की तिथि : 19 दिसंबर से 25 दिसंबर

मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि – 29 दिसंबर

च्वाइस भरने की तिथि – 30 दिसंबर से एक जनवरी

सीट आवंटन की तिथि – 05 जनवरी

आवंटित सीटों पर दाखिले – 06 जनवरी से 12 जनवरी

दूसरा चरण

ऑनलाइन पंजीकरण, फीस जमा करने की तिथि – 13 जनवरी से 20 जनवरी

मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि – 23 जनवरी

च्वाइस भरने की तिथि – 24 जनवरी और 26 जनवरी

सीट आवंटन की तिथि – 29 जनवरी

आवंटित सीटों पर दाखिले – 30 जनवरी से 04 फरवरी 2023

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *