उमेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें हाईकोर्ट में 29 नवंबर से डे टू डे होगी सुनवाई

Barsali Times Desl
3 Min Read

नैनीताल हाईकोर्ट में उमेश कुमार के विरुद्ध चुनाव याचिका संख्या EP 02/22 पर सुनवाई हुई यह याचिका खानपुर के वीरेंद्र चौधरी द्वारा डाली गई थी।ऐसी ही याचिका समाजसेवी और राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे द्वारा डाली गई थी।

 

इस याचिका के विरुद्ध जाकर उमेश ने इस याचिका को चैलेंज किया था और कहा था कि यह याचिका हाईकोर्ट में मेंटेनेबल  नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से खड़े वक़ील पूरन सिंह रावत, आइ. एम कूदुस्सी ने अदालत में इस मामले पर अपना पक्ष रखा तो अदालत ने अब यह साफ़ कर दिया कि चुनाव याचिका पूर्ण रूप से पोषणी है। और तीन दिन के अंदर सभी गवाह और साक्ष्य याचिकाकर्ता की ओर से रिकॉर्ड पर लिए जाएंगे और सुने जाएंगे जिसके बाद 29 नवंबर से यह मामला “डे टू डे हियरिंग” के हिसाब से सुना जाएगा।

 

वीरेंद्र चौधरी व भावना पांडे की ओर से दाखिल याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया था कि उमेश कुमार ने चुनाव से पहले दाख़िल अपने हलफ़नामे में ख़ुद पर लगे गंभीर मुकदमो की जानकारी छुपाई है। इनमें दिल्ली से जुड़ा एक रेप केस प्रमुख हैं। याचिका में कहा गया है कि उमेश कुमार पर 25 से अधिक आपराधिक मुक़दमे दर्ज है ।

 

नैनीताल हाईकोर्ट में उमेश कुमार के विरुद्ध चुनाव याचिका संख्या EP 02/22 पर सुनवाई हुई यह याचिका खानपुर के वीरेंद्र चौधरी द्वारा डाली गई थी । ऐसी ही याचिका समाजसेवी और राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने भी दाखिल की थी। इस याचिका को खानपुर विधायक उमेश कुमार ने चैलेंज किया था और कहा था कि यह याचिका हाईकोर्ट में मेंटेनेबल नहीं है।

 

ऐसे में यह माना जा सकता है न कि कोर्ट इस मामले को अनजाम तक ले जाने का मन बना चुका है। जहाँ कुछ समय तक उमेश कुमार और उसके अधिवक्ता इस बात को लेकर अति आत्मविश्वास में थे की उमेश कुमार की विधायकी पर ना तो कोई सवाल उठ सकता है और न ही इसके विरुद्ध कोई फ़ैसला आ सकता है, ऐसे में कोर्ट द्वारा आज का आदेश उमेश की परेशानी बढ़ा सकता है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *