उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम एकला चलो की राह पर शक्ति प्रदर्शन ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह गुट ने सचिवालय घेराव के लिए रैली निकाली।प्रीतम एकला चलो की राह पर शक्ति प्रदर्शन करने निकले। इस रैली में 19 विधायकों में से प्रीतम सिंह को शामिल करते हुए कुल 14 विधायक मौजूद है।

 

तो उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की 22 से 25 सितंबर तक होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी स्थान दिया गया है।

 

बता दें कि कुछ दिनो पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सचिवालय घेराव का एलान किया था।और पीसीसी अध्यक्ष ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

 

बदरीनाथ से रुद्रप्रयाग तक निकली भारत जोड़ो यात्रा में भी वे दिखाई नहीं दिए। हालांकि उन्होंने इस दौरान हिमाचल चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का हवाला दिया।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *