सीएम ने दी शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि।

Barsali Times Desl
2 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।बता दें कि इस मौके पर  वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

 

इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का मूलमंत्र अपनाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व काम हुआ है। इसका प्रभाव आने वाले समय में प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास के रूप में दिखेगा।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा हमारा भविष्य हैं। इसीलिए हमने युवाओं के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। भर्तियों में घोटाला करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में जारी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक, सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

और कहा कि 8 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह खेल छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 लांच किया गया है।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तो वही 12:30 बजे वह भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचेंगे। वह पौने तीन बजे उनका देहरादून लौटने का कार्यक्रम है।

तो दोपहर तीन बजे सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्थापना दिवस एवं प्रगति से प्रकृति पथ तक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *