सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुई छट महापर्व की पूजा।

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार नगरी खासतौर पर छठ के रंग में सराबोर नजर आई। छठ मैया के गीत गाते हुए और दीप जलाकर पूर्वांचल की हजारों व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

 

सोमवार को हजारों महिलाएं और पुरुष गंगा घाटों की तरफ उमड़े और तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न हुआ। सुबह घाटों पर जमकर आतिशबाजी की गई। देहरादून में टपकेश्वर मंदिर, रायपुर, मालदेवता, नंदा की चौकी सहित कई जगहों पर पूजा के लिए घाट पर यहां छठ की अनूठी छटा देखने को मिली।

तो प्रदेश भर में भव्य पंडाल सजाए गए। हरकी पैड़ी के साथ-साथ ऋषिकेश त्रिवेणी घाट, प्रेम नगर आश्रम घाट, ज्वालापुर के दुर्गा घाट, सीता घाट, वाल्मीकि घाट पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 

तो महापर्व छठ के तीसरे दिन पूर्वा सांस्कृतिक मंच के 18 घाटों पर 20 हजार छठ व्रतियों ने शाम 5:32 बजे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *