भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी ।

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड में भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई है, जिसमें 30 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम, 4 नवंबर को विकास पर्व और 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। और इसके बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी मीडिया को दी।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सरकार से मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।  30  अक्तूबर के बाद आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर्व के मौके पर पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्तर पर विकास कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएग, जिसमें पार्टी के विधायकों सांसदों मंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की

 

तय की गई है।

 

इसके अलावा आगामी 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर भी भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। और यह भी पूरे प्रदेश भर में मंडल और बूथ स्तर पर किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *