सीएम ने टनकपुर में किया रोजगार मेले का शुभारंभ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दे की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत जिले की 30 योजनाओं लोकार्पण एवं शिलांयास भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी समिति पहुंचकर एसएमआई के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र पर धान की नमी भी मापी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले दिन मंडी समिति पहुंचकर एसएमआई के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। किसानों ने सीएम से नमी का मानक 17 से 20 फीसदी करने की मांग की। इससे पूर्व अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

सीएम का हेलिकॉप्टर शुक्रवार शाम राधास्वामी सत्संग मैदान में उतरा। इसके बाद सीएम धामी कार से कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने धान क्रय संबंधी जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता भी परखी।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *