कॉर्बेट पार्क में सफारी का आंनद लेंगे करेंगे सैलानी, जनते है पूरी खबर।

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दे की 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। अब फिर से कॉर्बेट के बिजरानी में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे।

तो पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिजरानी जोन के साथ-साथ झिरना और ढेला में भी शनिवार से नाइट स्टे शुरू हो रहा है। ढिकाला जोन को 15 नवंबर से खोला जाएगा।

बिजरानी जोन की ऑनलाइन बुकिंग 14 नवंबर तक फुल हो चुकी है। पार्क भ्रमण के लिए सैलानियों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है।
हर साल मानसून को देखते हुए 30 जून को कॉर्बेट पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती  है। तो वही बिजरानी जोन खोलने से पहले मार्गों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजरानी जोन में जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही सैलानियों के लिए रात्रि विश्राम भी शुरू किए जा रहे है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *